Regional News

ये लिजिए प्रशासन को मिला भीमताल को साफ रखने का मास्टर प्लान…

Ad

भीमताल: पर्यटक सीजन होने से नगर पंचायत भीमताल अब सभी होटलों के कूड़ा निस्तारण दाम बढ़ाने जा रही है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब सभी वार्डो में कूड़ेदानों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। जिससे कूड़ा निस्तारण करने में नगर पंचायत को परेशानी का सामना ना करना पड़े। भीमताल धारी एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि पर्यटकों को भी शहर को साफ रखने के लिए कहा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

शहर में सभी जगह स्ट्रीट लाइटों को रात के समय जलाया जा रहा है, जिससे पर्यटको व स्थानीय लोगो को परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि बरसात का समय भी नजदीक है, इसलिए डेंगू से बचने के लिए जल्द शहर में हर जगह दवा का छिड़काव किया जाएगा। हमें शहर को डेंगू से दूर रखना है।एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि अब सभी होटलो का कूड़ा निस्तारण शुल्क भी बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में सभी होटल व्यसाइयों से पचास रुपये मात्र शुल्क लिया जा रहा था। अब उसे बढ़ाकर नाइ रकम बहुत जल्द तय की जाएगी।

सीजन के दौरान एक दो होटलो से ही पूरी गाड़ी भर जाती है, इसी लिए शुल्क को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।  शहर में चोक हो रही नालियों को नगर पंचायत इन दिनों खोलने का काम कर रही है।  वही सीजन के दौरान नगर पंचायत नए सफाई कर्मचारियों को भी नियुक्त करेगी। जिससे शहर को साफ रखा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top