![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-RealStateDeveloper.jpg)
हल्द्वानी:एसएसपी नैनीताल का बनभूलपुरा हिंसा के उपद्रवियों पर कड़ा एक्शन दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को भी नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक कुल 84 उपद्रवियों को भेजा सलाखों के पीछे भेजा है।
उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के निर्देशन में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 83 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु विशेष 06 पुलिस टीमें गठित की गयी, जो देश के अलग-अलग राज्यों-गुजरात, दिल्ली, मुम्बई, महाराष्ट्र, उ०प्र०, बिहार आदि सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। उक्त गठित टीमों में से 01 टीम द्वारा सफलता हासिल करते हुए दंगे में वांछित अभियुक्त अब्दुल मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त अन्तिम वाछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 84 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।
![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2023/05/HaldwaniLive_logo_compressed.jpg)