Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन, निवेशकों और कर्मचारियों के हित का मामला

Ad

हल्द्वानी: विजन सोशल सोसाइटी और विदित अक्षय विजन कम्पनी के सदस्यों के निदेशकों के हितार्थ बुद्ध पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का संयोजन संस्था कर्मचारी योगेश कांडपाल व संस्था के निदेशक अरविंद पंत ने किया। जानकारी के अनुसार संस्था के डायरेक्टर संतोष पंत और आनंद सिंह विजन सोशल सोसाइटी में भी मुख्य पदों पर हैं और देनदारी के समय इनके द्वारा कंपनी और सोसाइटी दोनों के कार्यालय बंद कराए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

संतोष पंत और आनंद सिंह द्वारा षड्यंत्र रचते हुए सोसाइटी के लाइसेंस का नवीनीकरण तक नहीं किया जा रहा है और ना ही उक्त संदर्भ में किसी प्रकार का उत्तर दिया जा रहा है। संतोष पंत और आनंद सिंह संस्थानों के संचालन हेतु भेजी गई डाक को तक वापस भेज रहे हैं। उक्त कंपनी और सोसाइटी में हजारों निवेशकों का करोड़ों रुपया जमा है और उक्त संस्थानों को संचालन से बाहर करके संतोष पंत व आनंद सिंह अपनी नई कम्पनियों के प्रचार में व्यस्त हैं ।

कम्पनी और सोसाइटी कार्यालय बंद होने से हजारों निवेशकों और कार्यकर्ताओं में भय का माहौल है। कार्यक्रम संयोजकों और धरने में उपस्थित लोगों ने बताया कि उनका लक्ष्य सदस्यों के हित में संस्था का संचालन है और वह इसके लिए हर संभव उचित प्रयास करेंगे। धरने में में योगेश कांडपाल, अरविंद पंत, पवन बिष्ट, रमेश सिंह मेहरा,गोविंद सिंह मंगोलिया, जानकी कार्की, बसंती देवी, जमुना देवी, सूरज, मनोज बिष्ट, दीपा देवी, जितेंद्र, सुंदर सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top