Nainital-Haldwani News

भारी बारिश के चलते शेरनाला और सूर्यनाला में आया पानी, हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग किया गया बंद

Ad

Haldwani news: Haldwani-Chorgaliya Road: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। तो वहीं बारिश के चलते कई मार्ग बंद हो गए हैं। भारी बारिश के चलते जल स्तर बढ़ने से हल्द्वानी-चोरगलिया पर स्थित शेर नाला और सूर्या नाला बंद किया गया है। यातायात को खेड़ा गौलापार से डायवर्ट कर वाया लालकुआं भेजा जा रहा है। (Haldwani-Chorgaliya Road closed)

ADVERTISEMENTS Ad

ये रास्ते भी हैं बंद

नैनीताल जिले में भारी बारिश के चलते भवाली-धनाचूली-ओखलकाण्डा मार्ग, शहीद बलबन्त सिंह मार्ग, भुजान-बेतालघाट, पांनकटारा माटर मार्ग, शीतला-मुक्तेश्वर मार्ग, मंगोली-खमारी थापला मार्ग, बजून-अधौडा, भुजियाघाट-सूर्यागाँव, कैची-हरतप्प,
पंगूट-बगडतल्ला, घूघूखान-सौड,चौफी-ताडा मार्ग, पदमपुरी– बबियाड, भवाली– काफली-धनाचूली, देवीपुरा-सौड (बांसी) मार्ग, सौनजाला-नरसिंहतल्ला, कौंता ककोड़-हरीशताल मार्ग, ढोलीगाँव-कैडागॉव मार्ग, पदमपुरी-सुवाकोट मार्ग, लोहाली-थूवाब्लॉक, लमजाला मोटर मार्ग, एचएमटी ब्रेबरी मार्ग ,फतेहपुरी-बेल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top