Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी चोरगलिया शेरनाला पुल अपडेट, वन विभाग ने लगाई आपत्ति

Ad

हल्द्वानी: चोरगलिया रोड पर स्थित शेरनाला यूं तो अधिकांश बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का बड़ा विषय बनता ही है। लेकिन इस बार बरसात से पहले ही शेरनाला पुल की चर्चा जोरों से हो रही है। दरअसल, पुल पर वन विभाग ने आपत्ति लगा दी है। हालांकि, लोनिवि फिलहाल आपत्ति का निराकरण कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि चोरगलिया रोड स्थित शेर नाला में हर बार बरसात के सीजन में तबाही मचती है। फुट हिल होने के कारण इसमें पानी की मात्रा अचानक बढ़ती है, जिसके कारण इसमें कई बार तेज बहाव में वाहन तक बह जाते हैं। ऐसा बहुत बार हुआ है कि इस नाले की वजह से जानमाल का नुकसान हुआ हो। यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लाजमी है कि बरसात में जब रपटे पर पानी का बहाव तेज होता है, तो चोरगलिया, गौलापार आदि क्षेत्र के लोगों को दूसरी ओर जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। नाले का पानी कम होने पर ही यातायात शुरू हो पाता है। अब लोनिवि ने शेर नाला पर पुल बनाने की योजना बनाई है। इसमें शेर नाला पर करीब एक मीटर पुल बनाया जाना है।

उल्लेखनीय है कि पुल बनाने से पहले लोनिवि ने वन भूमि हस्तांतरण कराना है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि वन विभाग ने कुछ आपत्ति लगाई हैं। उनका निस्तारण किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे का कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top