Nainital-Haldwani News

धनतेरस पर हल्द्वानी शहर को बनाया जाएगा जीरो जोन, कुछ ऐसा होगा ट्रैफिक प्लान

धनतेरस पर हल्द्वानी शहर को बनाया जाएगा जीरो जोन, कुछ ऐसा होगा ट्रैफिक प्लान
Ad

हल्द्वानी: त्योहारों का सीजन सिर पर है। पुलिस पर त्योहारों के मध्य काफी दबाव रहता है। हल्द्वानी में पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल दीपावली से पहले आनो वाले धनतेरस त्योहार को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। धनतेरस के मौके पर लगभग पूरा हल्द्वानी बाजार का रुख करता है। ऐसे में ट्राफिक प्लानिंग गड़बड़ा जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी पुलिस ने धनतेरस को देखते हुए अभी ट्राफिक प्लानिंग करनी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि त्योहार में कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। दो नवंबर को होने वाले धनतेरस में जाम की आशंका को देखते हुए पुलिस की टीमें शहर के बाहरी इलाकों में अस्थायी पार्किंग चिन्हित कर रही हैं। साथ ही आपको बता दें कि हर बार की तरह बाजार क्षेत्र में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। शहर जीरो जोन बन जाएगा।

ताकि जाम ना लगे और लोगों को खरीदारी में दिक्कतें ना हों, इसलिए पुलिस तमाम प्लानिंग कर रही है। जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को पुलिस अधिकारियों, व्यापारियों के बीच बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने सोमवार की दोपहर इन्हीं तमाम व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। एसपी सिटी ने बताया कि व्यापारियों से बातचीत करने के बाद शहर को जीरो जोन बनाने के लिए अंतिम रूप दिया जाएगा।

ट्रैफिक प्लान

1. कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों को जेल रोड तिराहे से पास रोका जाएगा

2. रामपुर रोड के सरगम टॉकीज और बरेली रोड पर मंगलपड़ाव में वाहनों को रोका जाएगा

3. नैनीताल रोड पर को-ऑपरेटिव तिराहा या तिकोनिया पर वाहनों को रोका जाएगा

4. ठेले और फड़ वालों को उचित जगहों पर खड़ा करवाया जाएगा

5. व्यापारियों को अपने वाहनों को स्टेडियम, सरस मार्केट में पार्क करना होगा

6. बाजार आने वाले लोग सामान की खरीदारी के बाद पार्किंग तक पैदल जाएंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top