Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के कांस्टेबल को एक युवती ने लगाया दो लाख रुपए का चूना

File Photo
Ad

हल्द्वानी: साइबर ठगी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार हल्द्वानी निवासी कांस्टेबल ही ठगी का शिकार बन गया है। दरअसल, 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात कांस्टेबल को पुराने नोट-सिक्के खरीदने का झांसा देकर एक महिला ने ठग लिया। कांस्टेबल को करीब 2.09 लाख रुपए का चूना लगा तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ग्राम बेड़ापोखरा पोस्ट देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी कुंदन सिंह अधिकारी ने तहरीर में बताया कि उसे पुराने नोट-सिक्के कलेक्ट करने का शौक है। ऐसे में बीते मई माह में उसने फेसबुक पर ओल्ड क्वॉयन बायर का विज्ञापन देखा और उसमें दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। नंबर पर महिला की डीपी लगी थी। इसके बाद उसने जमा किए नोट और सिक्के उस नंबर पर भेजे।

दूसरी तरफ से युवती ने नोट व सिक्कों की कीमत 1,52,66,900 रुपये बताते हुए कंपनी के चयन के लिए धन्यवाद लिखा। पहले एग्रीमेंट पेपर चार्ज के नाम पर 599 रुपए जमा कराने को कहा तो कांस्टेबल ने युवती से प्रूफ मांगा। इसपर युवती ने अपना आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड व बिजनेस लाइसेंस भेजा। जिसमें उसका नाम रश्मि तोमर लिखा था। इसके बाद कास्टेबल ने 599 रुपए जमा कर दिए।

इसके बाद रश्मि तोमर नामक युवती ने कांस्टेबल को नंबर देते हुए एग्रीमेंट चार्ज, फाइल, इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स, आरबीआई चार्ज, जीएसटी का चार्ज जमा करने के लिए कहा गया। जिसके बाद कांस्टेबल ने विश्वास दिखाते हुए 22 मई से 15 जून के बीच 2,09,731 रुपए जमा किए। जब उसने और रुपए मांगे तो पता चला कि वह ठग है। कुंदन सिंह ने अब साइबर थाना पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top