Nainital-Haldwani News

मध्य प्रदेश में हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब ने दर्ज की शानदार जीत,भिलाई को 27 रनों से हराया

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान से हल्द्वानी के क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। 65 मेला महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट नौगांव में हल्द्वानी क्रिकेटर्स क्लब ने भिलाई को 27 रनों से हराकर शानदार जीत के साथ प्रतियोगिता का आगाज किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हल्द्वानी क्रिकेटर्स निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए। हल्द्वानी क्रिकेटर्स की ओर से सबसे ज्यादा नवीन कुमार 38 और प्रभाकर नैनवाल ने 31 रनों की पारी खेली। वहीं भिलाई की ओर से गेंदबाजी में जिम्मी ने 3 और त्रियुष ने 2 विकेट हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य छोटा जरूर था लेकिन हल्द्वानी क्रिकेटर्स के गेंदबाजों ने भिलाई के बल्लेबाजों के लिए विशाल बना दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिलाई की टीम ने शुरुआत अच्छी की। सलामी बल्लेबाज मंयक शुक्ला और सोमेश्वर ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े और मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली। । लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही हल्द्वानी क्रिकेटर्स की टीम मुकाबले पर वापस आ गई और भिलाई के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।मंयक ने 25 और सोमेश्वर ने 19 रनों की पारी खेली। हल्द्वानी क्रिकेटर्स की ओर से मनल 2, पृथ्वी 2,देवेंद्र 1 और करण फर्त्याल ने 1 विकेट अपने नाम किया और टीम को 27 रनों की जीत दिला दी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top