Nainital-Haldwani News

दुबई से काठगोदाम लौटा व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव,हल्द्वानी दमुवाढूंगा बना कंटेनमेंट ZONE

हल्द्वानी: दुबई से लौटा व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, दमुवाढूंगा को बनाया कंटेनमेंट ZONE
Ad

हल्द्वानी: जनपद प्रशासन कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर अपनी नजर बनाए हुए है। हर तरह से प्रशासन व मेडिकल टीमें मुस्तैद हैं। नियमों की पालना कराने के लिए भी प्रशासन लगातार मशक्कत कर रहा है। लेकिन इसी बीच दुबई से काठगोदाम (Dubai to Kathgodam) लौटे एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अब उक्त व्यक्ति को मॉनीटर किया जा रहा है। इसकी ओमीक्रोन जांच भी कराई जाएगी। हल्द्वानी की सिटी मजिस्ट्रेट (Haldwani city magistrate) ऋचा सिंह ने बताया कि दुबई से 30 दिसंबर को काठगोदाम लौटे एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसकी जिनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing) कराई जाएगी। जिसकी जांच के लिए सैंपल देहरादून भेजा जाएगा।

इसके अलावा हल्द्वानी में एक नया कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। हल्द्वानी में कपिल विहार जमुवाढूंगा को कंटेनमेंट जोन (containment zone) घोषित किया गया है। जानकारी के अनुसार यहां पर कोरोना का केस सामने आया था। जिसकी वजह से बिना किसी लापरवाही मेडिकल टीम (medical team) ने क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया है।

गौरतलब है कि कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को ही 1382 लोगों की जांच की गई है। इसमें नैनीताल जिले (Nainital district) के 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ भागीरथ जोशी ने बताया कि संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। लेकिन अधिकांश लोगों में लक्षण (symptoms) नहीं मिल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top