Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: प्रियंका की मौत का मामला, डायरी में लिखे मैसेज ने सबकी रूह कंपा दी…

Ad

हल्द्वानी: पंतनगर थाना क्षेत्र से सामने आए एक मामले ने हर किसी की रूह कंपा दी है। इस मामले में हल्द्वानी निवासी एक विवाहिता की मौत के बाद पुलिस को मिली डायरी से हड़कंप मच गया है। डायरी पढ़कर पुलिस भी हैरान हो गई है। महिला ने पिता को लिखे संदेश में अपने पति पर आरोप लगाया है। अब मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर भोटिया पड़ाव निवासी कमल थापा ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उसकी छोटी बहन प्रियंका थापा की शादी विगत 30 नवंबर 2021 को जगतपुरा अटरिया मोड़ रुद्रपुर निवासी संजय बुराठी पुत्र जगदीश बुराठी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज को लेकर रोज उसे प्रताड़ित करते रहते थे।

तहरीर में भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन का पति संजय बुराठी, उसका भाई मुकेश व बहन उमा दहेज में तीन लाख रुपये की नकदी और एक स्कूटी की मांग करते थे। जान से मारने की धमकी भी देते थे। मृतका के भाई के मुताबिक प्रियंका ने फोन कर प्रताड़ना की बात बताई थी और ये भी कहा था कि उसे मार दिया जाएगा। फिर 21 फरवरी को उसके पास एक फोन आया और कहा कि उसकी बहन प्रियंका की मौत हो गई है।

अब भाई ने बहन के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मृतका के पति समेत अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया। पंतनगर सीओ तपेश कुमार ने बताया कि महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। एक डायरी मिली है, जिसमें प्रियंका ने लिखा है, ” पापा उसका पति बहुत गंदी गाली देता है। जिसे सुनकर वह आहत हो जाती है। अगर उसे मेरे बारे में सबकुछ पता था तो शादी क्यों की। अगर अगली बार ऐसा किया तो वह जान दे देगी। “

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top