Nainital-Haldwani News

भारी बारिश का कहर जारी, हल्द्वानी-देहरादून हाईवे पर बने पुल के पिलर हुए क्षतिग्रस्त

Ad

Haldwani news: Haldwani-Dehradun Highway: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर पुल ढ़ह जाने की खबर लगातार सामने आ रही हैं। रविवार को हल्द्वानी-देहरादून स्टेट हाईवे पर चकलुवा के पास बने पुल पर पानी के तेज बहाव के कारण पुल के दोनों पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ( Haldwani-Dehradun highway Bridge Pillar damaged due to rain )

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर- भतरौंजखान पुल टूटा

नैनीताल जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण रामनगर- भतरौंजखान मोटर मार्ग पर सीमाड़ी पड़ाव के पास पन्याली गधेरे पर बना पुल शनिवार को अचानक टूट गया है। बारिश के कारण गधेरा अचानक उफान पर आ गया। जिससे पुल का निचला हिस्सा टूट गया और पुल धंस गया। इससे भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत के लिए आवाजाही बंद हो गई है। पुल टूटने से लोगों को काफ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से नैनीताल जिले में पांच राजमार्ग, 2 जिला मार्ग सहित 33 आंतरिक मार्ग बंद है। इसके अलावा जिले की प्रमुख नदियों में भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ( Ramnagar-Ranikhet bridge broken )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top