Nainital-Haldwani News

वोटिंग के बाद आए अच्छे दिन, हल्द्वानी डिपो को रोजाना हो रही 13-14 लाख रुपए की कमाई

Ad

हल्द्वानी: प्रदेशभर में चुनावों के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। वोटिंग अब पूरी हो चुकी है। वोटिंग के बाद ही उत्तराखंड रोडवेज के अच्छे दिन आ गए हैं। अब हल्द्वानी डिपो की कमाई को देखकर तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। जी हां, हल्द्वानी डिपो रोजाना औसतन 13-14 लाख रुपए की कमाई कर रहा है। कोरोना की कम होती रफ्तार और चुनाव ड्यूटी से बसों के लौटने के बाद डिपो को फायदा मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि रोडवेज बसें चुनाव की ड्यूटी में लगी हुई थीं। इसी वजह से 13 और 14 फरवरी को यात्रियों की संख्या भी कम ही रही। लेकिन इसके बाद से निगम की इनकम रफ्तार पकड़ रही है। हल्द्वानी डिपो ने 13 और 14 फरवरी को क्रमशः 9.50 लाख और 6.43 लाख रुपए की कमाई की।

जबकि 16 फरवरी के बाद से हल्द्वानी डिपो की कमाई रोजाना कम से कम 13 लाख रुपए का आंकड़ा छू रही है। हल्द्वानी डिपो की स्टेशन इंचार्ज इंदिरा भट्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 को 13.19 लाख, 17 को 14.85 लाख और 18 को 13.31 लाख रुपए की कमाई हुई। रविवार और सोमवार की भी स्थिति ठीक थी। यूनियन पदाधिकारी कमल पपनै ने बताया कि मतदान के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने से इनकम बढ़ी है। बता दें कि दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।

जिसकी वजह से अब और इनकम बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी जुगत में डिपो ने बसों की संख्या भी बढ़ा दी है। आपको बता दें कि इससे पहले नवंबर में हल्द्वानी डिपो ने कमाई के मामले में पूरे प्रदेश में टॉप मारा था। अब उसी तरह की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि रोडवेज की हालत कुछ समय से फिर से खराब चल रही है। जिसका असर कर्मियों के वेतन पर पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top