Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची डीके स्पोर्ट्स और एकलव्य क्रिकेट एकेडमी

Ad

हल्द्वानी: कीर्ति चक्र सम्मानित शहीद पूर्व सैनिक हरक सिंह की स्मृति में आयोजित प्रथम अंडर -13 क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरा सेमीफाइनल डीके स्पोर्ट्स एकेडमी, हल्द्वानी एवम रामनगर स्पोर्टस एकेडमी के मध्य खेला गया। रामनगर स्पोर्टस एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

डी के स्पोर्टस ने पहले खेलते हुए 25 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए।जिसमे इशान जोशी ने 27 रन और वेदांश ने 22 रन बनाए। रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से कार्तिक रावत ने 4 एवम कनिष्क विष्ट ने 2 विकेट हासिल किए।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम 23.2 ओवरो में 68 रनो में आल आउट हो गई।जिसमें कनिष्क विष्ट 25 ,आदित्य गर्ग ने 17 रन बनाए। डी के स्पोर्टस की तरफ शौर्य भट्ट ने 4 विकेट, देवांग नेगी ने 2 विकेट प्राप्त किए। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी डी के स्पोटर्स के शौर्य भट्ट रहे। उपविजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कनिष्क बिष्ट रहे। मैच का शुभारंभ वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ संजय जुयाल के द्वारा किया गया। मैच के निर्णायक दीपक कोश्यारी एवम यशराज बसेड़ा। स्कोरर गौरव दानी, गुरसिमन कुकरेजा रहे। मैच का पुरुस्कार वितरण दीपक पाल अधिशाषी अभियन्ता( UPCL) नई टिहरी के द्वारा किया गया।

15 जनवरी 2023 को फाइनल मैच डी के स्पोर्टस एकेडमी, हल्द्वानी एवम एकलव्य किक्रेट एकेडमी, हल्द्वानी के मध्य प्रातः 9 बजे से खेला जाएगा। इस दौरान , दान सिंह कन्याल, महेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र डालाकोटी, विनय जोशी, हेमंत जोशी, , गणेश रावत, हरीश नेगी , मनोज मेहरा, विनोद मेहरा , विनोद जोशी, महेंद्र बिष्ट, राजू भैसोड़ा, हरीश रजवार, सुधाकर जोशी , जीवन मिश्रा, विजय कुकशाल, विनोद वर्मा, त्रिलोक सिंह जीना आदि उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top