Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के डॉक्टर का संदिग्ध हालत में मिला शव, पत्नी मायके में रहती है…

Ad

हल्द्वानी: नगर के एक डॉक्टर के खुदकुशी से करने से सनसनी फैल गई है। डॉक्टर का शव गुरूवार को उसके घर पर संदिग्ध हालत में मिला तो पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि दो सप्ताह पहले ही डॉक्टर जेल से छूटकर बाहर आया था। अब उसने आत्महत्या कर ली। ये मामला पति, पत्नी और वो से जुड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मोहम्मदी चौक इंदिरा निवासी 45 वर्षीय डा. अंसार अहमद पुत्र हाजी मो. शरीफ अहमद को उनकी चिकित्सकीय सेवाओं के लिए जाना जाता था। दो महीने पहले डॉ. अंसार की जिंदगी बदल गई थी। उनके लगभग 18 साल के वैवाहिक जीवन में कलेश होने लगे। बाद में डॉक्टर की पत्नी उन्हें छोड़कर मुरादाबाद मायके चली गई।

वहां पर पत्नी के परिजनों ने डॉ. अंसार के खिलाफ केस कर दिया। उन्हें मुरादाबाद जेल में बंद कर दिया गया। अभी दो हफ्ते पहले ही डाक्टर अंसार जमानत पर रिहा हुए थे। यहां से वह अपने बहन-बहनोई के पास दिल्ली चले गए। दो दिन पूर्व हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो पति पत्नी के बीच में तीसरे का आना दोनों में मन मुटाव पैदा कर गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार लोगों का कहना है डॉक्टर ने एक महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसके बाद घर में कलेश हुआ तो डॉक्टर ने अपनी पत्नी को तीन तलाक कहा तो वह अपने मायके चली गई। बता दें कि डॉक्टर का बड़ा बेटा ताबीत 15 साल और छोटी दो साल की पुत्री है। दोनों बच्चे अभी मां के साथ ही रह रहे हैं। गुरुवार को सुबह से समय डॉ० अंसार के क्लिनिक का कंपाउंडर उन्हें उनके घर पर उठाने के लिए गया था। उनके नहीं उठने पर चिकित्सालय पहुंचाया गया परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top