Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी EDUMOUNT स्कूल के बच्चों ने दीए सजाकर मनाई दीपावली, समाज को दिया संदेश

हल्द्वानी EDUMOUNT स्कूल के बच्चों ने दीए सजाकर मनाई दीपावली, समाज को दिया संदेश
Ad

हल्द्वानी: दीपावली दीपों का त्योहार है। दिवाली पर दीए जलाकर खुशियां बांटी जाती हैं। हालांकि दीयों का बाजार अब पहले जैसा नहीं रहा। अब अधिकतर लोग लाइट वाली चाइनीज झालरें या मोमबत्तियों से काम चला लेते हैं। मगर हल्द्वानी EDUMOUNT इंटरनेशनल स्कूल में माहौल अलग है। यहां दिवाली से ठीक पहले स्कूली बच्चों ने क्रिएटिव दीए सजाने की एक्टिविटी में हिस्सा लेकर समाज को संदेश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बरेली रोड स्थित EDUMOUNT इंटरनेशनल स्कूल में समय समय पर विभिन्न इवेंट्स आयोजित होते रहते हैं। चाहे वह गणतंत्र दिवस का मौका हो या फिर दीपावली, होली जैसे पावन पर्व, हर मौके पर स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को अच्छे पाठ सिखाने हेतु इवेंट्स आयोजित करवाए जाते हैं। इसी कड़ी में इस दीपावली के अवसर पर भी स्कूल में बढ़िया गतिविधि हुई है।

स्कूल के बच्चों ने दीपावली को अनोखे तरीके से मनाया। बच्चे ऑफलाइन तौर पर दीए सजाने की एक्टिविटी में शामिल हुए। पूरे उत्साह के साथ हर वर्ग के बच्चों ने दिवाली के लिए क्रिएटिव तरह से दीए सजाए। किसी किसी ने तो कुमाऊं की लोक कला ऐपण से अपने घऱ की दहलीजों को सजाया। साथ ही स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों समेत बच्चों ने दिवाली को पटाखों के बिना मनाने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top