Uttarakhand News

हल्द्वानी: गुलदार ने दमुवाढूंगा निवासी महिला को उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में दूसरा मामला

Ad

हल्द्वानी: फतेहपुर रेंज में गुलदार का आतंक अब तक जारी है। ना गुलदार का आतंक खत्म होने का ले रहा है और ना उसके नाम मात्र से क्षेत्र में फैली दहशत कम हो रही है। अब एक बार फिर गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया है। जी हां, दमुवाढूंगा की कुमाऊं कॉलोनी में रहने वाली महिला को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक कुमाऊं कॉलोनी की रहने वाली महिला फतेहपुर स्थित जंगल में घास काटने गई थी। वहां पर गुलदार ने महिला को अपना निवाला बना लिया। महिला की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग और पुलिस टीम रवाना हो गई है। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों ही गुलदार ने एक महिला को मौत के घाट उतारा था। दो दिन पहले काठगोदाम क्षेत्र के भदयूनी गांव की 62 वर्षीय धनुली देवी पत्नी स्व प्रेम बल्लभ पशुओं के लिए चारा काटने सुबह जंगल गई थी। उसे भी गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top