Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पिता ने की 13 साल की मासूम बेटी को जान से मारने की कोशिश, केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: नगर स्थित देवलचौड़ इलाके से एक बेहद ही गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल एक बाप ने अपनी 13 साल की बेटी को जान से मारने की कोशिश की है। बाप ने अपनी बात ना मानने के चक्कर में बेटी का गला घोंट कर उसे जान से मारने का प्रयास किया। वह तो गनीमत रही कि आरोपित के बड़े भाई ने आकर बेटी को बचा लिया। बहरहाल बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देवलचौड़ निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि 21 मार्च को जब वह किसी जरूरी काम से घर से बाहर गई हुई थी। उसी दौरान उसकी 13 वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी। इस वक्त घर पर महिला का पति कमल राम मौजूद था। तभी पिता ने बेटी से कहा कि वह बिस्तर पर लेट जाए। वह नहीं लेटी तो पति ने जान से मारने की नियत से उसका गला घोंट दिया।

महिला ने तहरीर में बताया कि बेटी के चिल्लाने पर जेठ किशन सिंह ने घर पहुंचकर बेटी को बचाया। पति ने गला इतनी जोर से पकड़ा था कि बेटी की आंखों में सूजन थी व खून जम चुका था। जब डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बेटी का लंबा इलाज चलने की सलाह दी है। इस दौरान महिला ने यह भी बताया कि उसी दिन सुबह उसकी पति के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।

महिला का मानना है कि इसी रंजिश में पति ने बेटी को जान से मारने की कोशिश की है। फिलहाल कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने जानकारी दी और बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top