Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में चार फ्लाईओवर बनाए जाने की तैयारी शुरू

Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं द्वार के नाम से प्रसिद्ध हल्द्वानी में जाम की समस्या कोई नई नहीं है। वो बात अलग है कि वादों के अनुसार अबतक धरातल पर काम नहीं हो सका है और इसी वजह से जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। हालांकि अब चिंता कम होने वाली है। कालाढूंगी, नैनीताल, मुखानी व रामपुर रोड पर जल्द ही चार फ्लाईओवर बना दिए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसमें कोई दोराय नहीं कि पिछले काफी वक्त से हल्द्वानी के जाम से निपटने के लिए फ्लाईओवर प्लान की चर्चाएं जोरों पर हैं। अब लोक निर्माण विभाग को तीन निजी कंपनियों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट प्राप्त हुई है। लोनिवि ने हरियाणा की एक कंपनी को पसंद भी कर लिया है। चूंकि काम बड़ा है इसलिए कई तरह की प्रक्रियाओं के बाद ही जमीन पर निर्माण शुरू होता है। इसलिए पहले विभाग द्वारा फिजिबिलिटि टेस्ट के लिए तकरीबन 81 लाख का बजट का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा जाएगा।

लोक निर्माण विभाग ने कंपनियों से कुछ मानकों पर रिपोर्ट मांगी थी। फिर दिल्ली की पार्क प्रोजेक्ट कंसलटेंसी, फरीदाबाद की क्राफ्ट कंपी व हरियाणा की हॉलटेक कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड की रिपोर्ट को ढंग से जांचने समझने के बाद हरियाणा की हॉलटेक कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड को प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। कंपनी ने फिजिबिलिटि टेस्ट के लिए 81 लाख का बजट तैयार किया है। यह बजट मिलने के बाद फिजिबिलिटी टेस्ट शुरू हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने जानकारी दी और बताया कि तय मानकों के आधार पर ही कंपनी का चयन किया गया है। कंपनी मानकों पर भी खरी उतरी है और इसके साथ ही इस कंपनी का बजट भी स्वीकृति लायक था। उन्होंने कहा कि अब विभाग द्वारा जल्द ही प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। गौरतलब है कि फ्लाईओवर बनने से हल्द्वानी की सड़कों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top