Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एक सेल्फी ने ली 22 वर्षीय युवक की जान, गौला पुल पर हुआ हादसा

हल्द्वानी में एक सेल्फी ने ली 22 वर्षीय युवक की जान, गौला पुल पर हुआ हादसा

हल्द्वानी: एक फोटो इंसान की जिंदगी ले सकती है। हल्द्वानी से एक दुखद मामला सामने आया है। गुरुवार को सुबह सुबह इंदिरानगर निवासी एक युवत गौला नदी में गिर गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पुल पर सेल्फी खींचने के दौरान अंसतुलति हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया है।

गौला पुल बीते कुछ समय से खासा सुर्खियों में है। पहले आपदा में पुल की एप्रोच रोच ध्वस्त हो गई। फिर धीरे धीरे पुल को छोटे वाहनों से लेकर बड़ा वाहनों के लिए खोला गया। इसके साथ ही लोगों की आवाजाही भी पुल पर शुरू हो गई थी। अब पुल से जुड़ी बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। पुल ने नीचे गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई है।

दरअसल इंदिरानगर निवासी 22 वर्षीय नूर हसन पूत्र छोटे लाल गुरुवार की सुबह अपने कुछ साथियों के साथ गौला पुल पर घूमने के लिए आया था। इसी दौरान साथी पुल पर टहल रहे थे। वहीं नूर ने मोबाइल निकाल कर सेल्फी लेने का मन बनाया। वह पुल के किनारे जाकर सेल्फी खींचने लगा। जानकारी के अनुसार सेल्फी खींचते वक्त उसका पैर फिसल गया।

संतुलन बिगड़ने के बाद नूर गौला नदी में गिर गया। 30 मीटर की ऊंचाई से गिरने के कारण वह बेहोश हो गया। साथियों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। मगर तब तक देर हो चुकी थी।

डॉक्टर ने नूर को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद से ही परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ प्रमोद पाठक ने जानकारी दी और बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे यह हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। बताया जा रहा है कि जहां युवक सेल्फी लेने गया था वह काफी खतरनाक है। पुलिस युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

To Top
Ad