Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:सरकारी स्कूल में भोजनमाता है मां, गौरव ने 438 अंक हासिल कर किया नाम रोशन

Ad

Haldwani news: Gaurav bisht: Board result: Gaurav Bisht Intermediate marks: हल्द्वानी के छात्र आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। शहर के छात्र अपने सपने को पूरा करने के लिए हर चुनौतियों से लड़कर अपने सपनों की उड़ान भर रहे हैं। जिस उमर में बच्चे पढ़ाई को छोड़कर वीडियो गेम, मोबाइल और टीवी पर हमेशा अपना समय व्यतीत करते हैं। वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए इन सभी चीजों का त्याग कर अपनी पढ़ाई में अपना सारा समय व्यतीत करते हैं। एक बार फिर हल्द्वानी के छात्र ने अपने परिश्रम से अपने परिवार और शहर का नाम रोशन कर दिखाया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी के गौरव बिष्ट की। गौरव ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इंटर में 500 में से 438 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरव ने इंटर में हासिल किए इतने अंक

गौरव बिष्ट ने इंटर बोर्ड में 500 में से 438 अंक हासिल किए हैं। गौरव को गणित और केमिस्ट्री में सर्वाधिक 93 अंक मिले हैं। वहीं अंग्रेजी में 84, हिंदी में 86 और फिजिक्स में 82 प्राप्त किए हैं। यह पहली बार नहीं है जब गौरव ने अपने परिवार का नाम रोशन किया हो। हाईस्कूल बोर्ड में भी गौरव ने 500 में से 462 अंक हासिल किए थे। इसमें गौरव को गणित में सर्वाधिक 97 अंक मिले थे। वहीं हिंदी में 94, संस्कृत में 88, विज्ञान में 95, सोशल साइंस में 88 और अंग्रेजी में 85 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में टॉप किया था।

मां करती हैं भोजनमाता का काम

बता दें कि गौरव ने अपने बचपन में ही पिता वीरेंद्र बिष्ट को खो दिया था। उसके बाद से माता आशा बिष्ट ने ही घर की सारी जिम्मेदारी संभाली और वो स्कूलों में भोजनमाता बन गईं। वह फिलहाल गौजाजाली स्कूल में भोजनमाता हैं। इसके साथ-साथ वे अन्य स्कूलों में भी काम करती हैं। इतना ही नही गौरव ने दो बार नवोदय विद्यालय की परीक्षा भी पास की है। गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय मां व गुरुजनों को दिया है। हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से गौरव को ढ़ेर सारी बधाई व शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top