Uttarakhand News

हल्द्वानी ग्राफिक एरा के एक और छात्र की विदेश में लगी नौकरी, मयंक शर्मा को दीजिए बधाई

Ad

Haldwani news: Graphic Era University: Mayank sharma: हल्द्वानी का युवा आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रहा है। यहां के युवा टैलेंट ने हर समय अपने आप को देश व विदेश में एक नई पहचान दी है। कुछ करने की अगर ठान ली जाए तो लक्ष्य ज्यादा दूर नहीं रहता है। एक बार फिर बेटे के परिश्रम ने शहर का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं मयंक शर्मा की। मयंक ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट विभाग के छात्र है। और वे दुबई के प्रतिष्ठित 5-स्टार होटल, शेरेटन ग्रैंड में चयनित हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय के निदेशक ने दी मयंक को बधाई:

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष कुमार बिष्ट छात्र मयंक की उपलब्धि से प्रसन्न हैं और उन्होंने कहा यह हमारे छात्रों की प्रतिभा और शिक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है कि मयंक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने प्रतिष्ठित होटल में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह न केवल मयंक के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय और परिवार के लिए भी एक गौरव का पल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top