Nainital-Haldwani News

हरि शरणम जन के प्रमुख “भाई जी” का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी बधाई

Ad

हल्द्वानी: हरि: शरणम ‘जन’ के प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास ‘भाईजी’ नेक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। समाज को एक सूत्र में बाँधकर दिखाने वाले ‘भाईजी’ का आदर हल्द्वानी ही नहीं आसपास हर जगह होता है। आज भाई जी 39 वर्ष के हुए तो सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी के कई धार्मिक स्थलों के निर्माण के साथ ही समाज के लिए अभी तक हरि शरणम जन द्वारा कई सारे ऐतिहासिक आयोजन कराए जा चुके हैं। लोग भाई जी को कुशल प्रबन्धन एवं अनुशासन के लिए जानते हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का भी उनके पास अच्छा खासा अनुभव है।

आपको याद दिला दें कि हरि शरणम जन ने हाल में विशाल 111 गरीब कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न कराया था। संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविन्द दास भाईजी के तत्वाधान में एक सप्ताह तक चले भक्ति महोत्सव के अंतिम दिवस पर उत्तराखंड की विभिन्न क्षेत्रों की गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से मनाया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top