Nainital-Haldwani News

हरि शरणम जन की नेक पहल, हल्द्वानी में आयोजित कराएंगे 111 बेटियों का निशुल्क विवाह

हल्द्वानी: आज की तारीख में अगर बुराई का बोलबाला है तो सच्चाई भी किसी से दबकर नहीं रहती। सच्चे लोग हमेशा सुर्खियों को बुनने में कामयाब हो ही जाते हैं। हरि शरणम जन द्वारा काफी समय से नेक पहल की जा रही हैं। इस बार हरि शरणम जन ने निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए बीड़ा उठाया है।

हरि शरणम जन द्वारा 13 से 19 नवंबर के बीच श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन श्रद्धेय गौरव कृष्ण गोस्वामी जी करेंगे। जो कि एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी। इस दौरान हरि शरणम जन द्वारा 111 कन्यादान निर्धन कन्या विवाह आयोजित किए जाएंगे।

निर्धन परिवारों की मदद के लिए यह पहल की जा रही है। बता दें कि 19 नवंबर 2022 सुबह 9:30 बजे बेटियों के विवाह कराए जाएंगे। आप निशुल्क पंजीकरण कराने के लिए 98370 53436 पर संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह विवाह वह पूरी तरह से निशुल्क होंगे और अति धूमधाम से करवाए जाएंगे।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि विवाह संबंध आपके द्वारा पहले ही तय होने चाहिए। इसके साथ ही हरि शरणम द्वारा नवविवाहित जोड़े को उनके गृहस्थ जीवन से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण वस्तुएं भी भेंट की जाएंगी। किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए आप 98370 53436 पर संपर्क कर सकते हैं।

To Top