Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी हेरिटेज स्कूल के दो छात्रों को इंटरनेशनल ओलंपियाड में मिली कामयाबी

Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर शहर के छात्रों ने नाम रौशन किया है। द हेरिटेज स्कूल के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मानवता ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्कूल के दो छात्रों को उत्तराखंड में दूसरा व चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। विनती उपाध्याय और ऋषभ उपाध्याय ने यह कामयाबी हासिल की है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा करवाई गई अंतर्राष्ट्रीय मानवता ओलंपियाड में द हेरिटेज स्कूल के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। जिसमें विद्यालय की छात्रा विनती उपाध्याय ने 94 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड में दूसरा स्थान तथा ऑल इंडिया रैंक में 37वां स्थान और विद्यालय के छात्र ऋषभ उपाध्याय ने उत्तराखंड में चौथा स्थान तथा ऑल इंडिया रैंक में 70वां स्थान प्राप्त किया है।

उल्लेखनीय है कि दोनों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या व समस्त शिक्षकगणों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई। प्रधानाचार्या श्रीमती तंद्रा दास ने बताया कि समस्त छात्रों को इस प्रकार कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top