Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: देर रात सड़क हादसे में गई युवक की जान, काम के बाद घर लौट रहा था गणेश

File Photo
Ad

काठगोदाम: एक दुखद घटना की जानकारी काठगोदाम थाना क्षेत्र से आई है। यहां रानीबाग स्थित एनसीसी कैंप परिसर के बाहर बीती रात एक हादसा हो गया। हल्द्वानी के होटल में काम करने के बाद रात को घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार सूर्याजाला के बलौट का रहने वाला गणेश सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह हल्द्वानी के एक होटल में नौकरी करता था। वह हर रोज अपने घर से अप डाउन करता था। रोजाना की तरह गणेश मंगलवार की रात को भी अपना काम खत्म करने के बाद बाइक से घर के लिए निकला था।

जब गणेश रानीबाग के पास पहुंचा तो एनसीसी कैंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े बाइक सवार को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया।

बता दें कि अस्पताल में ले जाने के बाद वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। फिलहाल वक्त काठगोदाम पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top