Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:पार्किंग की जगह पर कर दिया निर्माण, प्राधिकरण ने अवैध निर्माण को किया सील

Ad

Haldwani Illegal Construction: Haldwani Property Sealed: Administration Strict Actions:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड के जिला नैनीताल के हल्द्वानी शहर से बिल्डिंग का स्वरुप परिवर्तित करने से जुड़ी एक खबर सामने आई है। दरअसल नैनीताल रोड पर स्थित एक बहुमंजिला कॉम्प्लैक्स के बेसमेंट में सीढ़ी बनाकर उसका रुप परिवर्तित किया गया था। इस तथ्य के सामने आते ही नगर मजिस्ट्रेट/ संयुक्त सचिव द्वारा जिला विकास प्राधिकरण के माध्यम से कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में बिना अनुमति बेसमेंट में सीढ़ी बनाने के कारण बेसमेंट को सील कर दिया गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार भवन के मानचित्र में बेसमेंट के लिए अनुमति ली गई थी। लेकिन सीढ़ी बनाकर उसका उपयोग किसी और रुप से करने की तैयारी थी।

प्रशासन की कार्यवाही

शहरों में अक्सर देखा गया है कि ज्यादा दुकानों और कम पार्किंग के कारण लोगों को कई मुशकिलों का सामना करना पड़ता है। इनमें कई दुकानें ऐसी होती हैं जो पार्किंग के लिए अनुमति लेती तो हैं लेकिन उसका उपयोग अन्य रुप से करती हैं। ऐसा ही खेल हल्द्वानी की इस बिल्डिंग में खेलने की तैयारी थी। इस खेल और ऐसी सभी मंशाओं को प्रशासन ने अपनी इस कार्यवाही से सील कर दिया है।  

सिटी मजिस्ट्रेट की अपील

इस कार्यवाही के बाद सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए. पी. बाजपई ने सभी से अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कोई भी निर्माण ना करें। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक मामचित्रों में पार्किंग का निर्माण होना अनिवार्य है। अगर पार्किंग का निर्माण नहीं किया जाता है या उसका उपयोग स्वीकृति के अतिरिक्त किया जाता है तो निर्माण सील किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित कार्यवाही भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top