Uttarakhand News

बनभूलपुरा पत्थरबाजी में 4 लोगो की मौत, हल्द्वानी में इंटरनेट सेवाएं बंद

Ad

Haldwani News: Banbhulpura: गुरुवार को नगर निगम और प्रशासन की टीम ने अवैध मदरसा और नमाज स्थल को गिराया। विरोध में उतरे स्थानीय लोगों की ओर से अभियान में शामिल लोगों पर पत्थरबाजी कर दी। जानकारी के मुताबिक, उपद्रव में 4 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर घायलों की संख्या सैंकड़ों में है। इसके साथ ही उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया। मामला तुंरत देहरादून पहुंचा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्शन लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस घटना के बाद हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने की निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। देर रात हॉस्पिटल घायलों की स्थिति जानने पहुंची डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि नुकसान हुआ है उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी। अभियान के दौरान पत्थरबाजों पर नजर रखने के लिए ड्रोन से रिकॉर्ड की गई है। पुलिस को कई फुटेज मिले हैं। यहां से उपद्रवियों की पहचान आसानी से हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top