Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: एक्सीडेंट के बाद परिवार के लिए फरिश्ता बनी नैनीताल पुलिस की टीम

Ad

हल्द्वानी: बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर युवाओं के भर्ती परीक्षा धांधली मामले में विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें पुलिस के एक्शन को लेकर अलग अलग लोगों का अपना अपना मानना था। अब नैनीताल पुलिस की एक वीडियो उत्तराखंड पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की गई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हल्द्वानी से खटीमा जा रही एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पुलिस ने दस मिनट में उनकी सहायता के लिए पहुंचकर जान बचाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, उत्तराखंड पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें पुलिस की एक टीम घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल ले जाती दिख रही है। इस वीडियो पर लोग भी अच्छे अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “पुलिस वाहन से घायलों को पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान”

इस वीडियो के साथ ही उत्तराखंड पुलिस ने जानकारी भी दी है कि रविवार को किसी राहगीर द्वारा हल्द्वानी से खटीमा जा रहे परिवार की कार चोरगलिया मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चोरगलिया टीम के साथ 10 मिनट के अंदर पहुंचे और बिना एम्बुलेंस का इंतज़ार किए सभी 5 घायलों को पुलिस वाहन से बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां अब सभी की स्थिति सामान्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top