Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी तीनपानी निवासी कीर्ति नगरकोटी को राष्ट्रपति की उपस्थिति में मिला सम्मान

Kirti Nagarkoti Haldwani: Pantnagar University: हल्द्वानी के तीनपानी अशोक विहार निवासी कीर्ति नगरकोटी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से रसायन विज्ञान में पीएचडी कर ली है।

कीर्ति नगरकोटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आयोजित विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में डिग्री देकर सम्मानित किया गया। कीर्ति बचपन से ही मेधावी छात्र रही हैं। कीर्ति वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में अस्थाई तौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। कीर्ति के पिता गोबिंद सिंह नगरकोटी परिवहन विभाग में बतौर अकाउंटेंट तैनात हैं। और उनकी माता गृहणी हैं।

कीर्ति की कामयाबी पर उनके परिजन और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।सभी ने उनको शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दिसम्बर 2018 में हुई नेट परीक्षा में कीर्ति को(ऑल इंडिया) में 23वीं रैंक मिली और फरवरी 2019 में आयोजित गेट परीक्षा में उनको देश भर में 1369 रैंक हासिल की थी।

To Top