Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कोतवाली के पास सड़क हादसा, स्कूल बस ने रिटायर्ड प्रधानाचार्य को कुचला, मौत

File Photo
Ad

हल्द्वानी: नगर निगम के पास एक स्कूल बस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल को बुरी तरह से कुचल दिया। स्कूटी सवार प्रिंसिपल अपने घर से बाजार की ओर जा रहे थे। लेकिन इस बीच उनकी स्कूटी को स्कूल बस ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हल्द्वानी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी तल्ली बमोरी में अपने परिवार के साथ रहने वाले 70 वर्षीय जगत सिंह मार्तोलिया मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी थे। वह मंगलवार की शाम को अपनी स्कूटी से बाजार जा रहे थे। लेकिन कोतवाली से कुछ दूर नगर निगम के पास एक अनियंत्रित स्कूल बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में जगत सिंह को गंभीर रूप से चोट आई। मौके की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तुरंत पुलिस की टीम उनको निजी अस्पताल लेकर गई। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि स्कूटी बस के अगले पहिए के टायर से लगी थी। इसी वजह से उनको गंभीर चोटें आई हैं और उनकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top