National News

36 साल की महिला ने अपने 9 साल के भतीजे का किया रेप , एक साल से किया जा रहा था बच्चे से दुष्कर्म

Ad

नई दिल्लीः कई बार देखा जाता है कि कई लोग जो उम्र में बड़े होते है। वे अपनी हवस का शिकार छोटे बच्चों को बनाया जाता है। तो कई बार रिश्तों को भी तार-तार कर दिया जाता है। ऐसी ही एक खबर केरल से सामने आ रही है, जिसमें एक महीला ने अपने ही 9 साल के भतीजे को एक साल तक हवस का शिकार बनाया। केरल के मल्लापुरम में नौ साल के एक बच्चे के रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेप का आरोप 36 साल की एक महिला पर है, जिसके बाद पुलिस ने ठेन्हीपलम थाने ने महिला पर रेप केस दर्ज किया है। घटना का खुलासा एक सप्ताह पहले तब हुआ जब इस बारे में बच्चे ने एक लोकल क्लीनिक के डॉक्टर को बताया।डॉक्टर ने घटना की सूचना चाइल्डलाइन ऑथोरिटी को दी जिसके बाद ऑथोरिटी ने बच्चे का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया और पुलिस को मामला आगे भेजा। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट लगाया है।
चाइल्डलाइन के मुताबिक महिला एक साल से अधिक समय से बच्चे का शोषण कर रही थी। इसके मुताबिक महीनों के शोषण से बच्चे की मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल असर हुआ है। आरोपी महिला बच्चे की चाची है और दोनों का घर पास में ही है। पुलिस के मुताबिक बच्चे और महिला के परिवार के बीच आपसी झगड़ा है। पुलिस इस चीज का पता लगा रही है कि बच्चे का शोषण इसी कारण तो नहीं किया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top