National News

घर का इकलौते मेजर बेटा शहीद, एक साल पहले हुई थी शादी

Ad

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर से एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। कुपवाड़ा इलाके में गश्त के निकले मेजर की खाई में गिरने से मौत हो गई। मेजर शहीद विकास सिंह माछिल  राष्ट्रीय राइफल्स के इलाके में तैनात थे। शनिवार को वह गहरी खाई में गिर गए थे। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक विकास सिंह गाजीपुर जिले के ताड़ीघाट गांव के रहने वाले  थे। वह 55वीं राष्ट्रीय राइफल्स में नियुक्त हुए थे।यह भी सामने आ रहा है कि मेजर विकास सिंह की फरवरी 2018 में शादी हुई थी। इसके अलावा वो माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

बता दें कि हाल ही में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक जवान शहीद हो गया था। शहीद हवलदार सतवीर सिंह यूपी के मथुरा के रहने वाले थे जो हादसे के वक्त कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के नजदीक ड्यूटी पर तैनात थे।  वहीं, फरवरी में जवाहर सुरंग के पास भी भारी बर्फबारी हुई थी, जिसमें कई पुलिसवाले चपेट में आ गए थे।

इस हिमस्खलन में बर्फ का एक पहाड़ पुलिस पोस्ट पर गिर गया था, जिसके कारण 10 पुलिसकर्मी बर्फ में दब गए थे।हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन में 3 जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन बाकी 7 जवानों की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top