National News

ऑपरेशन सिंदूर: भारत में 200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल और 18 एयरपोर्ट अस्थायी रूप में बंद

Ad

India: Strike: Pakistan: Operation Sindoor: भारतीय सेना ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में मौजूद आतंकी अड्डों पर सटीक कार्रवाई की है। इस सैन्य अभियान में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। सेना की यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के प्रतिशोध में की गई, जिसमें आतंकवादियों ने 26 निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस ऑपरेशन के बाद सुरक्षा कारणों से उत्तरी और पश्चिमी भारत में हवाई सेवाएं व्यापक रूप से बाधित हुई हैं। अब तक 200 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं और 18 हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है, और नागरिकों से भी सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top