Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में गैस सिलेंडर वालों के लिए बड़ी राहत! e-KYC की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक मिलेगा मौका

Ad

Haldwani LPG | Gas Cylinder eKYC | LPG Connection : गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अपने गैस कनेक्शन की e-KYC कराने के लिए अब एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है। उपभोक्ता 7 सितंबर तक अपनी e-KYC पूरी करा सकेंगे।

हल्द्वानी में इंडेन, भारत पेट्रोलियम और एचपी गैस के उपभोक्ताओं के लिए e-KYC जरूरी बताई गई है। इससे पहले भी इसकी समय सीमा बढ़ाई जा चुकी है।

e-KYC के बाद मिल रहा गैस सिलिंडर

गैस एजेंसियों की ओर से e-KYC पूरी करने के बाद ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही है। सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक भरत सिंह खाती के अनुसार पहले उपभोक्ता की e-KYC प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है और इसके बाद सिलिंडर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की इंडेन गैस एजेंसी में करीब 3,200 उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी है। वहीं काठगोदाम और चोरगलिया गैस एजेंसी में करीब 2-2 हजार उपभोक्ताओं की e-KYC की जानी है।

49 एजेंसियों में 91 प्रतिशत तक e-KYC

कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के तहत संचालित इंडेन की 49 गैस एजेंसियों में करीब 91 प्रतिशत तक उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी होने की जानकारी दी गई है।

गैस प्रबंधक रवि मेहरा के मुताबिक e-KYC कराने की अंतिम तारीख अब 7 सितंबर निर्धारित की गई है।

उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है e-KYC

जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की e-KYC नहीं कराई है….उन्हें तय समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कराने की सलाह दी गई है। इससे गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी अपडेट रखने में मदद मिलेगी और सिलिंडर की डिलीवरी में परेशानी से बचा जा सकेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top