Nainital-Haldwani News

मायके में मैसेज करने के बाद हल्द्वानी निवासी महिला ने खत्म की अपनी जीवन लीला, मचा कोहराम

Ad

हल्द्वानी: कलेश, तनाव आज के जमाने की सबसे बड़ी और मूल समस्या है। हर कोई किसी ना किसी गंभीर स्थिति या मनोदशा से गुजर रहा है। इसी कारण सुसाइड के मामले भी बढ़ रहे हैं। हल्द्वानी निवासी एक विवाहिता ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है। महिला ने कुछ देर पहले ही मायके में अपने भाई को मैसेज भेजे थे। जिसमें उसने बताया था कि वह अब और नहीं सह सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 32 वर्षीय चंद्रा जोशी निवासी आरटीओ रोड हल्द्वानी का मायका रुद्रपुर में है। उसकी शादी साल 2010 में रामपुर रोड स्थित लोक विहार निवासी और पेयजल निगम में सहायक अभियंता पद पर तैनात युवक से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें बड़े बेटे की उम्र 10 साल और छोटी बेटी पांच साल की है। जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल की सुबह चंद्रा ने जहर खा लिया था। जिसके बाद उसे परिजनों ने रुद्रपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

इसके बाद महिला को श्रीराम मूर्ति अस्पताल बरेली के लिए रेफर किया गया था। हालांकि डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। चंद्रा ने रविवार को दोपहर में दम तोड़ दिया। हल्द्वानी में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतका चंद्रा के पिता हरीश जोशी की मानें तो उसने जहर खाने से पहले अपने भाई को वाट्सएप के माध्यम से बताया था कि वह परेशान हो चुकी है और अब नहीं सह सकती। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top