Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: प्रेमी के लिए पत्नी ने की बेवफाई, पति से भी हो गया तलाक और युवक ने भी शादी से कर दिया इंकार

हल्द्वानी: एक बार फिर बनभूलपुरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो बच्चों की मां मोबाइल पर एक युवक के चक्कर में फंस गई। जब युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया तो महिला का पति से भी तलाक हो गया। अब शादी करने से मना करने पर महिला ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी बनभूलपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक 4 साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे की मां है। कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर इसरार निवासी सिविल लाइन रामपुर बहाल काबुल का गेट बनभूलपुरा का फोन आया। जिसके बाद महिला की आरोपित के साथ दोस्ती हुई और वह बार-बार उससे मिलने का दबाव बनाने लगा।

आरोपित ने महिला से कहा कि अगर वह उससे नहीं मिली तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। जब महिला उससे मिलने गई तो उसने फिर से दोस्ती की बात दोहराई इसके बाद आरोपित ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

एसओ नीरज भाकुनी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपित पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मानें तो 10 जुलाई 2021 को जब वह जसपुर अपनी दादी की फतिया में जा रही थी तो आरोपित इसरार का फोन आया था। तब उसने एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब वह बहुत देर तक घर पर नहीं पहुंची तो पति ने उसे डांट लगाई।

पीड़िता ने बताया कि कई बार दुष्कर्म करने के बाद उसने आरोपित से निकाह करने की बात कही और इसी वजह से उसने अपने पति को तलाक दे दिया। पति से तलाक लेने के बाद आरोपी ने निकाह से मना कर दिया। इसके बाद वे उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगा। अब महिला ने आरोपित के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।

To Top