Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी MBPG कॉलेज में चुनाव से पहले हंगामा, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को पीटा

Ad

हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजने के बाद से चुनाव होने तक, हल्द्वानी का एमबीपीजी कॉलेज विवादों के साए में बना ही रहता है। दो दिन बाद मतदान होना है, तैयारियां पूरे जोरो शोरो से चल रही हैं। मगर इतने में ही कॉलेज के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की पिटाई कर दी गई है। बताया तो यही जा रहा है कि नाम वापसी को लेकर पिटाई हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को नाम वापसी का दबाव बनाते हुए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में उतरे एक प्रत्याशी को विपक्षी प्रत्याशी की टीम ने जमकर पिटाई की। जानकारी के अनुसार सूचना के बाद भोटियापड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल के लिए बेस अस्पताल ले गई। जिसके बाद घायल ने कोतवाली में तहरीर दी। शिकायत के बाद पिटाई करने वालों पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से कौशल बिरखानी, एनएसयूआई से सूरज भट्ट, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रश्मि लमगड़िया और अरहम रज़ा चुनावी मैदान में उतरे हैं। कुल 73 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों पर नामांकन किया है। इस बार के चुनावों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सहभागिता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि कोरोना काल के बाद चुनाव अब पहली बार हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top