Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में स्वास्थ्य मंत्री की जरूरी बैठक, अधिकारियों को लगाई फटकार

Ad

हल्द्वानी: राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को कड़े रूप से निर्देश दिए कि लोगों के साथ साथ चिकित्सकों के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उन्होंने पहले जनपद नैनीताल के समस्त ब्लॉक में डॉक्टरों के आवास के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। साथ ही सभी दूरस्थ स्थानों पर खुशियों की सवारी गाड़ी के दुरुस्त रूप से संचालन के निर्देश दिए। डॉ. रावत ने ये भी कहा कि विभाग के पास बजट की कोई कमी नहीं है। हमारा मुख्य लक्ष्य डॉक्टरों और प्रदेश के लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि अधिकारियों को प्रतिदिन गांवों में स्वास्थ्य चौपाल लगाकर आम मरीजों के चेकअप के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री रावत ने अधिकारियों को स्वास्थ्य चौपाल में रोजाना कम से कम 20 मरीजों को देखने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top