Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दबंगई का वीडियो देखें, माचिस मांगने के लिए निकाली पिस्टल

Ad

हल्द्वानी: शहर में बढ़ते अपराधों का एक जीता जागता उदाहरण फिर सामने आया है। हल्द्वानी में खुलेआम गुंडागर्दी हुई और इसका सीसीटीवी फुटेज देखकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे। दरअसल वीडियो में एक दबंग मेडिकल स्टोर में सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगता हुआ नजर आ रहा है और माचिस ना देने पर वह काउंटर पर पिस्टल रख देता है। यह पूरा मामला अब वायरल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मामला रामपुर रोड स्थित नीलकंठ हॉस्पिटल के पास का है। जहां पर स्थित एक मेडिकल स्टोर का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाने के साथ-साथ पिस्टल तानने वाले दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने कोतवाली में पिस्टल दिखाने वाले दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग किस तरह मुंह में सिगरेट दबाए हुए माचिस मांग रहा है और माचिस नहीं देने पर वह फिल्मी स्टाइल में काउंटर पर पिस्टल रख देता है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी पंकज भट्ट ने कोतवाली पुलिस को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top