Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: युवक की ट्रेन से कटकर मौत, शरीर से अलग हो गया पूरा सिर…दर्दनाक

Ad

हल्द्वानी: एक बेहद ही दुखद मामला सामने आया है। ट्रेन से कटने से हल्द्वानी के एक युवक की मौत हो गई है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी गेट के समीप लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची रेलवे पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर वीआईपी गेट के समीप लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई।

हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि युवक की गर्दन शरीर से कटकर अलग हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया। युवक की पहचान सुरेंद्र सिंह रावत के रूप में हो गई है।

31 वर्षीय सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र बिशन सिंह रावत निवासी ग्राम मोरी पटोरी, पोस्ट ऑफिस मोतियापाथर, जिला अल्मोड़ा हल्द्वानी में रहकर यहां एक मॉल में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह 4 दिन से लापता था। जीआरपी पुलिस उप निरीक्षक कीर्ति राय ने जानकारी दी और बताया कि मृतक के पिता बिशन सिंह और बहन तनुजा पंत ने शिनाख्त की। बता दें कि मृतक का 6 माह का बेटा और 18 माह की बेटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top