Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश को हिमाचल चुनाव के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

मां के आर्शीवाद के साथ सुमित करेंगे चुनावी मंथन, हल्द्वानी के 40 वॉर्डों में निकाली जाएगी इंदिरा संकल्प यात्रा
Ad

हल्द्वानी: पूर्व में कैबिनेट मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रहीं हल्द्वानी विधायक स्व. इंदिरा हृदयेश के बेटे और वर्तमान में हल्द्वानी सीट से विधायक सुमित हृदयेश का कांग्रेस में कद बढ़ गया है। उन्हें हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अहम रोल दिया गया है। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश को हिमाचल प्रदेश की जयसिंहपुर विधानसभा सीट जिला कांगड़ा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सुमित हृदयेश ने इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। यह सुअवसर मिलने के बाद सुमित हृदयेश का कहना है कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मिली जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो वहीं कांग्रेस उनके इस मिथक को तोड़ने के मंसूबों के साथ तैयारी कर रही है। कांग्रेस स्टार प्रचारकों के माध्यम से हिमाचल की सत्ता को हासिल करना चाह रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top