Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नियुक्त किया अपना प्रतिनिधि

Ad

हल्द्वानी: विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति कर दी है। विधायक सुमित हृदयेश ने कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से सक्रिय योगदान देने वाले नेता जीवन सिंह कार्की को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इसके लिए औपचारिकताएं भी पूरी हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जीवन सिंह कार्की की वरिष्ठता और अनुभव का लाभ लेने के लिए ही हल्द्वानी विधायक ने उन्हें अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सुमित हृदयेश का विश्वास है कि जीवन सिंह कार्की कांग्रेस संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने में अपना सहयोग देंगे।

विधायक सुमित हृदयेश की अनुपस्थिति में ज़िले में होने वाली समस्त बैठकों एवं प्रशासनिक कार्यों में अब जीवन सिंह कार्की उनकी जगह प्रतिभाग कर सकेंगे। बता दें कि सुमित हृदयेश इस साल हुए विधानसभा चुनावों में हल्द्वानी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top