Uttarakhand News

डॉ. इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि, मां की याद में बेटे ने की गौ माता की सेवा

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनके पुत्र और हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने राजपुरा स्थित गौशाला पहुंचकर गौसेवा की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी माताजी का जीवन हमेशा सेवा, दया और लोगों की भलाई के लिए समर्पित रहा। वे सिर्फ एक राजनेता नहीं थीं, बल्कि हर वर्ग, हर समुदाय और हर जीव के लिए प्यार और अपनापन रखने वाली एक सच्ची जननेत्री थीं।

विधायक ने बताया कि उनकी माता जी ने हमेशा समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और करुणा को बढ़ावा दिया। आज उनकी पुण्यतिथि के दिन गौशाला में जाकर गायों की सेवा कर उन्हें श्रद्धांजलि देना एक भावनात्मक और गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि माताजी के दिए हुए संस्कार और उनकी सेवा भावना आज भी उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर गौशाला के कर्मचारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गायों की सेवा की और स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी डॉ. इंदिरा हृदयेश के जीवन और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि उनका आदर्श जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेगा। यह पुण्यतिथि का कार्यक्रम सादगी और भावपूर्ण श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top