Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बिजली कटौती के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा, सरकार जनता को अंधेरे में रख रही है

Ad

HALDWANI NEWS: हल्द्वानी में कई घंटों तक बिजली की कटौती के मुद्दे पर विधायक सुमित हृदयेश ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के संबंध में जब अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता की तो उन्होंने बताया कि बिजली कटौती मुख्यालय से ही की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक ने कहा कि धामी सरकार का वित्तीय नियोजन, प्रबंधन बिलकुल शून्य है। सरकार के पास बिजली खरदीने के पैसे भी नहीं हैं। विधायक निधि जोकि मार्च माह में आनी थी वो अब जा कर जुलाई माह में आई हैं तो इससे साफ़ प्रतीत हो रहा है कि सरकार वित्तीय प्रबंधन को अंधेरे की तरफ़ धकेल रही हैं।

राज्य सरकार सिर्फ़ नारा देती है, सबका साथ सबका विकास लेकिन धरातल पर विकास ग़ायब है। भाजपा सरकार केवल धार्मिक उन्मात फैला कर राज कर रही हैं, ना तो इनका विकास के प्रति कोई नियोजन हैं ना कोई संवेदनशीलता हैं। ना आम जनमानस की परेशानी की कोई चिंता हैं। आजतक महंगाई, बेरोज़गारी, नशे के ख़िलाफ़ भी राज्य सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्वर्गीय डॉ इंदिरा हृदयेश यहाँ काबिना मंत्री रही तब हल्द्वानी में 24 घंटे बिजली रहती थी और आज दुर्भाग्यपूर्ण विषय है कि कांग्रेस की सरकार राज्य में नहीं हैं। अगर सरकार होती तो मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि हल्द्वानी में एक मिनट की भी बिजली कटौती नहीं होती।

विधायक सुमित हृदयेश ने राज्य की सरकार और विभाग दोनों के प्रति विरोध दर्ज कराया। उन्होंने माँग कि है हल्द्वानी कुमाऊँ का प्रवेश द्वार हैं। कुमाऊँ की आर्थिक राजधानी हैं और सबसे महत्वपूर्ण शहर कुमाऊँ का है। मुख्यमंत्री तुरंत घोषणा करे की अब हल्द्वानी में बिजली कटौती बिलकुल नहीं होगी वरना कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, विधायक मिलकर एक भारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top