Nainital-Haldwani News

विधायक सुमित हृदयेश क्यों बोले हमने गौला का पानी पिया है, 140 परिवारों को बेघर करने मजाक है क्या !

Ad

Uttarakhand News: Haldwani News: हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के सुभाष नगर, आवास विकास कॉलोनी में प्रशासन द्वारा भेजे गए अतिक्रमण नोटिस से हड़कंप मच गया है। करीब 140 परिवारों को बेघर करने की तैयारी को लेकर जहाँ एक ओर इलाके में बेचैनी है, वहीं दूसरी ओर विधायक सुमित हृदयेश ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज विधायक सुमित हृदयेश खुद मौके पर पहुँचे, स्थानीय निवासियों से मुलाक़ात की, उनकी बातों को गंभीरता से सुना और स्पष्ट शब्दों में कहा:

“यह सिर्फ मकानों की बात नहीं है—यह इंसानियत, सम्मान और जीवन की लड़ाई है। प्रशासन की यह कार्रवाई अमानवीय और असंवेदनशील है। मैं आपकी लड़ाई लड़ने के लिए पूरी ताक़त से आपके साथ खड़ा हूँ।”

प्रशासन को चेताया—नोटिस तुरंत रद्द हो

विधायक हृदयेश ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और निवासियों की पीड़ा से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने प्रशासन से साफ कहा कि:

“यह नोटिस तत्काल निरस्त किया जाए। वर्षों से रह रहे लोगों को एक झटके में उजाड़ना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह सरकार के जनविरोधी रवैये को उजागर करता है।”

“सड़क से सदन तक जनता की आवाज़ बनूँगा”

विधायक ने ऐलान किया कि वह इस मुद्दे को सिर्फ हल्द्वानी की गलियों में ही नहीं, बल्कि राज्य विधानसभा के सदन तक भी लेकर जाएँगे:

“मैं हर मंच पर आपके हक़ में आवाज़ उठाऊँगा। यह लड़ाई अब अकेली आपकी नहीं है—यह लड़ाई मेरी भी है।”

मौके पर जुटे सैकड़ों लोग

विधायक के साथ इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से गोपाल भट्ट, गुरुप्रीत प्रिंस, हर्षित भट्ट, सुरेश किरौला, धीरज जोशी, तरुण सुयाल, जगमोहन सिंह, प्रकाश कन्याल, कमल कालाकोटी, अर्जुन सिंह, प्रिंस आहूजा, हरबंस सिंह, मधुकर बनौला, देवकी देवी, हेमा जोशी, तारा जोशी, नीमा और प्रेमा रावत जैसे नाम शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top