Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: नशे में सड़क पर हंगामा करती महिला का वीडियो वायरल, गोद में था मासूम

Ad

HaldwaniNews | MukhaniChauraha | UttarakhandNews : मुखानी चौराहे के पास शनिवार दोपहर एक महिला के सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया। बताया गया कि महिला नशे की हालत में थी और उस समय उसकी गोद में एक छोटा बच्चा भी था। महिला के इस व्यवहार को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला मुखानी की तरफ से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह सड़क पर रुककर हंगामा करने लगी। महिला की गोद में मौजूद बच्चा भी रोता हुआ नजर आया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को समझाने का प्रयास किया और बच्चे को लेकर घर जाने की सलाह दी।

बताया गया कि एक बुजुर्ग महिला ने भी उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन महिला उसकी बात मानने के बजाय उससे बहस करने लगी। कुछ देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग महिला नशे की हालत में बताई जा रही महिला को उसके बच्चे की स्थिति को देखते हुए घर जाने के लिए कहा। दोनों के बीच कुछ देर तक कहासुनी भी हुई। इसके बाद महिला वहां से जाने के लिए तैयार हुई।

कुछ समय बाद वह महिला बच्चे को लेकर ऑटो में बैठी और घर की ओर चली गई। इसके बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई।

घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया…जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद लोग घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हालांकि इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत पहुंचने की जानकारी नहीं है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है।

मामले ने सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में हंगामा करने और छोटे बच्चे की मौजूदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा जरूर शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top