Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का मामला, मुखानी निवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर मुखानी क्षेत्र से सामने आ रही है। दरअसल मुखानी थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। गांव वालों द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिम्मतपुर तल्ला में रहने वाला 26 वर्षीय पंकज सिंह दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करता था। वह इन दिनों छूटी पर हल्द्वानी आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से टेंशन में चल रहा था। अब पंकज ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी है। टेंशन इस कृत्य का एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top