Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी मुखानी रोड के अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, निगम ने दिया है चार दिन का समय

Ad

हल्द्वानी: शहर में नगर निगम का बुलडोजर लगातार चल रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान हल्द्वानी में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इस कड़ी में पहले जगहों को चिन्हित किया जा रहा है, फिर अतिक्रमण करने वालों को मोहलत दी जा रही है। उसके बाद अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अब नैनीताल रोड कोलटैक्स तिराहे से मुखानी होते हुए आईटीआई तिराहे तक अतिक्रमण हटाने की मोहलत निगम ने लोगों को दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को 4 दिन का समय दिया है। इस बाबत नगर आयुक्त ने आदेश भी जारी किए हैं। जिसके अनुसार सड़क, फुटपाथ और नाली पर किए गए अतिक्रमण को व्यापारी खुद से ही हटा लें। वरना 18 और 19 अप्रैल को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान निगम की टीम अतिक्रमण को खुद हटाएगी।

निगम प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी जारी रखी है। नगर निगम की टीम गुरुवार को मुनादी कर अतिक्रमण हटाने की अपील की। व्यापारियों से आग्रह किया जा रहा है कि वह फुटपाथ पर टिन शेड, प्रचार बोर्ड, किसी तरह का समान होने पर उसे हटा लें। आपको बता दें कि सड़क, फुटपाथ और नाली के ऊपर जो लोग फड़, ठेला, खोखा लगाते हैं उन्हें अब इसकी अनुमति नहीं होगी। ठेले पर व्यवसाय करने वालों को अब चलते फिरते व्यापार करने को कहा गया है।

निगम प्रशासन ने ठेला व्यवसायियों से साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने की बात कही है। भूमि स्वामियों से कहा गया है कि वह अनुमति लेकर निजी जमीन पर व्यवसाय कर सकते हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जानकारी दी और बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में व्यवसाय करते पकड़े जाने पर सामान की जब्ती होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top