Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नाबालिग लड़की की गला घोंटकर हत्या, शहर में फैली सनसनी

हल्द्वानी में नाबालिग लड़की की गला घोंटकर हत्या, शहर में फैली सनसनी
File Photo
Ad

हल्द्वानी: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर इंदिरा नगर से सामने आ रही है। यहां नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है। इंदिरा नगर फाटक में जंगल के पास नाबालिग लड़की का शव मिला है। बता दें कि 29 सितम्बर से लड़की लापता थी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के मोहम्मदी चौकी निवासी नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। बहरहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि पहले पुलिस ने शक के आधार पर युवकों से पूछताछ की। उसके बाद ही पुलिस ने शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई है। सूचना के बाद एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top