Nainital-Haldwani News

काठगोदाम के हर्ष का क्रिकेट में रौला, स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के लिये हुआ चयन

Ad

हल्द्वानी: शहर के करीब बसे काठगोदाम के गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले 12 वर्षीय विकेट कीपर बल्लेबाज हर्ष कुमार टम्टा का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 6वीं कक्षा हेतु देहरादून के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि नैनीताल जिले से क्रिकेट में 2 ही युवा खिलाड़ियों का चयन हुआ है। छोटी उम्र से ही अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचने वाले व काठगोदाम में नई बस्ती के गरीब परिवार से तालुक रखने वाले संजय लाल के सुपत्र ने 7 साल की उम्र से ही क्रिकेट के प्रति गजब का जज्बा दिखाया।

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पूरे हो जाएंगे यह सभी काम,भक्तों को मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ओवर रेट शराब बेची तो रद्द होगा लाइसेंस,एक लाख रुपए जुर्माना और बैन भी

इसी जज्बे को देख उसके पिता ने खुद उसे क्रिकेट की बारीकिया सिखाई। उसके बाद उसे कुछ साल बाद नगरपालिका इंटर कॉलेज काठगोदाम में स्थित क्रिकेट अकादमी में कोच अमान के पास ले गये। कोच अमान ने उसे बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग की कला में भी निपुण बनाया।

हर्ष के चयनित होने पर चयन कोच मो. अमान, मिथिलेश जोशी ,  जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के सदस्य किशन अनेरिया ने खुशी व्यक्त की है। साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। चयन की खबर पर स्थानीय निवासियों ने भी हर्ष के घर जाकर उसके परिजनों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में सड़क हादसों के आंकड़ें जारी,गांव में शहरों से ज्यादा हो रही हैं मौत

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:स्कूलों के खुलने को लेकर गाइडलाइन जारी, जिलाधिकारियों को दी गई अहम जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: किच्छा में 450 कैदियों के लिए 48 करोड़ की लागत से बनेगी जेल, सरकार ने जारी की पहली किस्त

यह भी पढ़ें: जिम कॉर्बेट पार्क की गाड़ियों में लगेंगे GPS, होगी पर्यटकों और जीवों की सुरक्षा, नियम तोड़े तो खैर नहीं

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top